Study mate website provides - links of eNewsPaper | free pdf eBook | Magazine | General studies material | Job Alert

Showing posts with label Daily Update GK/GS. Show all posts
Showing posts with label Daily Update GK/GS. Show all posts

सौरमंडल सामान्य जानकारी

सौरमंडल सामान्य जानकारी

सूर्य सौरमंडल का प्रधान होता है,और सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले विभिन्न ग्रहों,धूमकेतुओं,क्षुद्रग्रहों,उल्काओं और अन्य आकाशीय पिंडों के समूह को सौरमंडल कहते हैं

सूर्य (SUN )

>सूर्य एक तारा हैं ।
>सूर्य की पृथ्वी से न्यूनतम दूरी 14.70 करोड़ किमी है।
>सूर्य की पृथ्वी से अधिकतम दूरी 15.21 करोड़ किमी है।
>सूर्य का व्यास लगभग 13,92,000 किमी  है।
>सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर 8 मिनट 16.6 सेकेंड में पहुँचता हैं।
>सूर्य की आयु लगभग 5 विलियन वर्ष है।
>सूर्य में हाइड्रोजन 71%  हिलीयम 26.5% अन्य 2.5%  का रासायनिक मिश्रण होता हैं
>सूर्य सहित सभी तारों में हाइड्रोजन और हिलीयम के मिश्रण को संलयन अभिक्रिया कहा जाता हैं।
>सूर्य में हल्के- हल्के धब्बे को सौर्यकलन कहते है,जो चुम्बकीय विकिरण उत्सर्जित करते हैं जिससे पृथ्वी के बेतार संचार में खराबी आ जाती है.


ग्रह 


>ग्रह उन खगोलीय पिंडों को कहा जाता है जो एक निश्चित मार्ग पर सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते हैं।
>सभी ग्रह सूर्य के पश्चिम से पूर्व की ओर परिक्रमा करते हैं,लेकिन शुक्र और अरुण इसके विपरीत परिक्रमा करते है पूर्व से पश्चिम।
>सूर्य से ग्रहों की दूरी का क्रम - बुध - शुक्र- पृथ्वी - मंगल - बृहस्पति - शनि - अरुण - वरुण।
>ग्रहों का आकार घटते क्रम में - बृहस्पति - शनि - अरुण - वरुण - पृथ्वी - शुक्र - मंगल - बुध ।

>बुध ( Mercury )

>यह सौरमण्डल का सबसे छोटा तथा सूर्य के सबसे निकट का ग्रह है।
>बुध सूर्य की परिक्रमा केवल 88 दिन में पूरी करता है सबसे कम समय में।
>इसका कोई उपग्रह नहीं है
>इस ग्रह पर वायुमंडल नहीं है जिससे जीवन संभव नहीं ।
>पृथ्वी से आकार में 18 गुना छोटा है।
>पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल का 3/8 बुध का गुरुत्वाकर्षण बल है ।
>बुध का तापांतर सर्वाधिक 560 सेंटिग्रेट है
>इसका घूर्णन काल 58.6 दिन है।
>मेरिनट- 10 बुध का कृत्रिम उपग्रह है।

>शुक्र ( Venus )

>यह सौरमंडल का सबसे चमकीला तथा सबसे गर्म ग्रह है।
>इस ग्रह का तापमान लगभग 500° सेंटीग्रेट है।
>सूर्य की परिक्रमा करने मे 225 दिन लगते हैं।
>शुक्र अन्य ग्रहों के विपरीत दिशा में पूर्व से पश्चिम सूर्य की परिक्रमा करता है ( अरुण के समान ) । इसलिए सूर्योदय पश्चिम की तरफ तथा सूर्यास्त पूर्व में।
>इस ग्रह के वायुमंडल में लगभग 95% कार्बन डाई आँक्साइड CO² की मात्रा हैतभ तथा 3.5% भाग नाइट्रोजन का है।
>शुक्र पृथ्वी के सबसे निकट का ग्रह है।
>इस ग्रह को सांझ का तारा या भोर का तारा कहा जाता है।
>शुक्र को पृथ्वी की भगिनी ग्रह कहते है क्योंकि यह आकार,घनत्व एवं व्यास में लगभग पृथ्वी के समान है।
>इसका कोई उपग्रह नहीं है।
>सूर्य और पृथ्वी के बीच में होने के कारण यह भी अर्न्तग्रह की श्रेणी में आता है।

>पृथ्वी ( Earth )

>सौरमंडल का एकमात्र ग्रह जिस पर जीवन है।
>सूर्य से दूरी पर यह तीसरे स्थान पर है।
>ग्रहों के आकार एवं द्रव्यमान में यह पाँचवां स्थान पर है।
>पृथ्वी पर जल की उपस्थिति के कारण यह अंतरिक्ष से नीली दिखाई देती है। इसलिए इसे नीला ग्रह कहते हैं।
>पृथ्वी पर 71% भाग में जल है तथा 29% भाग स्थलीय है।
>यह अपने अक्ष पर 23½° झुकी हुई है जिससे ऋितु परिवर्तन होता है।
>यह पश्चिम से पूर्व अपने अक्ष पर 1610 किमी प्रति घंटा की चाल से 23 घंटे 56 मिनट और 4 सेकेंड में एक चक्कर लगाती है।
>पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा दीर्घवृत्ताकार पथ पर 29.72 किमी प्रति सेकेंड की चाल 
से 365 दिन 5 घंटे 48 मिनट 46 सेकेंड ( 365 दिन 6 घंटे ) मे करती है।
>पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करने में लगे समय को सौर वर्ष कहते हैं।
>सूर्य से पृथ्वी की औसत दूरी 15 करोड़ किमी है। 3 जनवरी को पृथ्वी, सूर्य के 
निकट होती है तब यह दूरी लगभग 14.70 करोड़ किमी होती है इसे अवस्था को 
उपसौर कहते हैं।
>पृथ्वी 4 जुलाई को सूर्य से अधिक दूरी पर होती है लगभग 15.21 करोड़ किमी, इस अवस्था को अपसौर कहा जाता है।
>सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर 8 मिनट 18 सेकेंड पर पहुंचता है, तथा चंद्रमा का प्रकाश 1 मिनट 25 सेकेंड में पहुंचता है।
>पृथ्वी का सबसे निकट का तारा सूर्य के बाद प्राँक्सिमा सेन्चुरी है, जो पृथ्वी से लगभग 4.22 प्रकाश वर्ष दूर है।
>पृथ्वी का विषुवतीय व्यास 12756 किमी है और ध्रुवीय व्यास 12714 किमी है।
>पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह है चंद्रमा।

>चंद्रमा ( Moon )


>यह एक छोटा सा पिंड है जो आकार में पृथ्वी के एक चौथाई है।
>चंद्रमा के अध्ययन करने वाले विज्ञान को सेलेनोलॅाजी कहा जाता है।
>चंद्रमा,
 पृथ्वी की परिक्रमा लगभग 27 दिन 7 घंटे 43 मिनट 15 सेकेंड में करता है तथा
 इतने ही समय में अपने अक्ष पर घूर्णन करता है,यही कारण है कि पृथ्वी से 
चंद्रमा का एक ही भाग दिखाई देता है।
>चंद्रमा की पृथ्वी से औसत दूरी 38465 किमी है।
>चंद्रमा और पृथ्वी महीने में दो बार समकोण बनाते हैं
>चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है।
>इसकी उच्चतम पर्वत चोटी का नाम लीबनिट्ज है, जिसकी ऊँचाई 35000 फुट (10668 मी. ) है।
>चंद्रमा का व्यास लगभग 3476 तथा त्रिज्या 1738 किमी है।
>सूर्य के संदर्भ में चंद्रमा की परिक्रमा अवधि को साइनोडिक मास या चंद्र मास कहते हैं।
>चंद्रमा को जीवाश्म ग्रह भी कहा जाता है।
>चंद्रमा
 पर जुलाई 1969 में अपोलो-ll अंतरिक्ष यान से नील आर्मस्ट्रांग तथा एडविन 
आल्ड्रिन गए थे जिन्होंने पहली बार चंद्रमा की सतह पर कदम रखा।
>'सी आफ ट्रांक्वेलिटी नामक स्थान चंद्रमा पर है।
>चंद्रमा उतना ही पुराना है जितनी पृथ्वी लगभग 460 करोड़ वर्ष।

>मंगल (MARS )


>मंगल को लाल ग्रह कहा जाता है।
>मंगल का लाल रंग वहा मौजूद आयरन ऑक्साइड की अधिक मात्रा के कारण है।
>यह अपने अक्ष पर 25०के कोण पर झुका हुआ है जिसकी वजह से वहा मौसम परिवर्तन होता है।
>मंगल ग्रह का अक्षीय झुकाव तथा दिन का मान लगभग पृथ्वी के समान है।
>यह अपनी धुरी पर पृथ्वी के समान  24 घंटे 6 मिनट पर एक चक्कर लगाता है।
>मंगल ग्रह 687 दिन में सूर्य की परिक्रमा करता है।
>इस ग्रह के वायुमंडल में 95 % कार्बनडाई ऑक्साइड , 2 -3 % नाइट्रोज़न तथा 2 % ऑर्गन गैस है।
>मंगल ग्रह के दो उपग्रह है - फोबोस और डीमोस।
>सौर मंडल का सबसे बड़ा ज्लामुखी ओलिपस मेसी (OLYMPUS MONSE ) इसी ग्रह पर है।
>मंगल ग्रह पर सौर मंडल का सबसे ऊचा पर्वत निक्स ओलंपिया है , जिसकी उचाई माउन्ट एवरेस्ट से तीन गुना ज्यादा है।

>बृहस्पति ( Jupiter )


>बृहस्पति आकार की दृष्टि से सबसे बड़ा ग्रह है तथा सूर्य से दूरी के क्रम में पाँचवां स्थान है।
>यह पृथ्वी से लगभग 1300 गुना अधिक बड़ा है।
>यह ग्रह अपनी धुरी पर सबसे तेजी से घूमता है, यह लगभग 9 घंटे 55 मिनट ( 10 घंटे ) में अपनी धुरी पर चक्कर लगाता है।
>बृहस्पति को सूर्य की परिक्रमा करने में लगभग 11 वर्ष 9 महीने (12 वर्ष ) लगते हैं।
>इस ग्रह के वायुमंडल में हाड्रोजन, हीलीयम की अधिकता है।
>बृहस्पति के लगभग 16 उपग्रह है जिसमें गैनीमीड सबसे बड़ा उपग्रह है यह पीले रंग का है।

>शनि ( Saturn )


>यह ग्रह आकार में दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
>इसके चारों ओर एक छल्ला ( वलय ) पाया जाता है जो इसकी प्रमुख पहचान है।
>यह पीले रंग का ग्रह है।
>शनि ग्रह सूर्य की परिक्रमा 29 वर्षों में करता है।
>इसका घनत्व सबसे सबसे कम है पृथ्वी से लगभग तीस गुना कम।
>इस ग्रह को लाल दानव भी कहा जाता है।
>शनि के सबसे अधिक 30 उपग्रह है इसलिए इसे गैलेग्जी लाइक प्लेनेटस भी कहा जाता है।
>टाइटन ( Titan ) इसका सबसे बड़ा उपग्रह है इसका आकार लगभग बुध के समान है।
>टाइटन ऐसा उपग्रह है जिस पर वायुमंडल एवं गुरुत्वाकर्षण दोनों पाए जाते हैं।

>अरुण ( Uranus )


>यह ग्रह आकार में तीसरा बड़ा ग्रह है तथा सूर्य से दूरी में सातवां स्थान पर है।
>अरुण ग्रह की खोज 'सर विलियम हर्शल' ने 13 मार्च 1781 ई. को की थी।
>अरुण ग्रह शुक्र की तरह पूर्व से पश्चिम की ओर घूमता है।
>यह सूर्य की परिक्रमा 84 वर्ष में करता है। तथा इसका घूर्णन काल 10 से 25 घंटे है।
>यह अपने अक्ष पर इतना झुका हुआ है ( लगभग 82° ) कि लेटा हुआ दिखाई देता है इसलिए इसे लेटा हुआ ग्रह कहा जाता है।
>इसका आकार पृथ्वी से चार गुना बढ़ा है लेकिन इसे बिना दूरबीन के नहीं देखा जा सकता।
>मीथेन गैस का अधिकता के कारण यह हरा रंग का दिखाई देता है।
>अरुण ग्रह में शनि की तरह चारों ओर वलय पाए जाते हैं जिनके नाम - अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा एवं इप्सिलॅान।
>इसके 21 उपग्रह है जिसमें प्रमुख हैं - मिरांडा, एरियल, ओबेरॅान, टाइटैनिया, कॅार्डेलिया,ओफेलिया इत्यादि।

>वरुण ( Neptune )


>इस ग्रह की खोज 1846 ई. में जॅान गाले ने की थी।
>यह सूर्य से सबसे दूर आठवें स्थान पर स्थित है
>यह सूर्य की परिक्रमा 166 वर्ष में में करता है
>यह पीले रंग का दिखाई देता है क्योंकि इसके वायुमंडल में अमोनिया, हाइड्रोजन, मीथेन, नाइट्रोजन गैस की अधिकता है।
>इसके 8 उपग्रह है जिसमें ट्राइटन एवं नेरिड प्रमुख हैं।

>बौने ग्रह


>यम को ग्रहों की श्रेणी से हटा दिया गया है।
>2006 में इंटरनेशनल एस्ट्रोनामिकल यूनियन ( IAU ) के प्राग सम्मेलन में यम को बौने ग्रह की श्रेणी में रखा गया है। इसके कारण है - आकार में चंद्रमा से छोटा होना, इसकी कक्षा का वृत्ताकार न होना तथा वरुण की कक्षा को काटना।

>सेरस ( Ceres )

>चेरान

Share:

जनरल नॉलेज याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स

जनरल नॉलेज याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)

  विटामिन ABCDEK की कमी से होने वाले रोग याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)

Trick ---- "रवे सारे वहाँ पर हैं "

1. A - र – रतोंधी
2. B - वे - वेरी वेरी
3. C - सा – स्कर्वी
4. D - रे – रिकेट्स
5. E - वहाँ – वाझपन
6. K - पर - रक्त का थक्का न बनना 
  

तना वाली प्रमुख फसल याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)


TRICK :- "हद कर दि आप ने
"हद - हल्दी
कर - केसर
दि - आदी
आ - आलु
प - प्याज


कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से गुजरती है याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)

ट्रिक‬ -- गमछा झार मित्र पर 

ग -- गुजरात
म -- मध्य प्रदेश 
छा -- छतीशगढ 
झर -- झारखण्ड 
मि -- मिजोरम
त्र -- त्रिपुरा 
प -- पश्चिम बंगाल 
र -- राजस्थान

G-20 के सदस्य देशो का नामयाद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)


ट्रिक‬- GURUJI(गुरुजी) SITA(सीता) AB(अब) SSC FCI ME(में) जाँव करती है ।
G-- Germany
U-- USA
R-- Russia
U-- UK
J-- Japan
I-- India
S-- South Africa..


कुछ अानुवांशिक रोग याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)

ट्रिक: "वही क्लीप वही डॉट"

1. व-----वर्णांधता

2. ही-----हीमोफीलि

3. क्ली---क्लीनेफ़ेल्टर

4. प-----पटाउ सिंड्रोम.


भारके पूर्वी तट के बंदरगाह याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |

/भारत के पूर्वी तटीय बंदरगाहों याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)


ट्रिक: "आप का सीसीटीवी"
1. 
 ----- Annor(अंनोर) ---------------
(तमिलनाडु)
2.  ----- Paradwip -----------(ODDISA)
3. 
 ----- कोलकाता -------------(कोलकाता)
4. सी ----- चेन्नई ------------(तमिलनाडु)
5. टी ------------ तूतीकोरिन -----(तमिलनाडु)
6. वी ----- विशाखापट्नम ---(आंध्र प्रदेश)
  

 मुख्य 9 नदिय  जो "अरब सागर" मेँ गिरती है याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)

ट्रिक:- "सालू की माँ भानमती सो जा"

1. सा---साबरमती
2. लू----लूनी
की------( )
3. माँ---माँडवी, 4.माही
5. भा---भारतपुझा या पोन्नानी
6. न----नर्मदा
मती----( )
7. सो --सोम
8. जा---जाखम, 9.जवाई.



गंगा नदी के किनारे बसे प्रमुख नगर याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)


ट्रिक:- काना बाप हवाई वेग से भागा .
काना- कानपुर
ब- बक्सर
प- पटना
ह- हरिद्वार
वा- वाराणसी
ई- ईलाहाबाद
वेग- वेगुसराय
से- साहेबगंज
भागा- भागलपुर

ठंडी और गरम जलधाराऐं याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)

प्रमुख ठंडी जलधाराऐं

Trick – {हम बोले ग्रीन बगुला क्यों केला FAK (फ़ेंक) रहा है}
हम बो – हम्बोल्ट की धारा
ले – लेब्रोडोर की धारा
ग्रीन – ग्रीनलैंड की धारा
बगुला – बेंगुऐला की धारा
क्यों – क्युराइल की धारा
केला – कैलीफ़ोर्निया की धारा
F - फ़ाकलैंड की धारा
A - आखोस्टक की धारा
K - कनारी की धारा
इस तरह आपको ठंडी जलधाराऐं याद हो जाऐंगी और बाकी बची हुई जलधाराऐं गरम होंगी !!

कोयला उत्पादक प्रमुख देश याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)

.

ट्रिक:-- “ C.U.B.” 
C— चिन
U— USA
B— भारत

अभ्रक उत्पादक प्रमुख देश  याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)

ट्रिक:-- “ B.B.C.”
B— भारत
B— ब्राजील
C— चिन


भारतीय नदियों को याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)


ट्रिक- "समानता".
स= साबरमती नदी
मा= माहीनदी
न= नर्मदा नदी
ता= ताप्ती नदी
अब ट्रिक कार्य -
(1) दोस्तों यही वो भारतीय नदियाँ हैं जो पश्चिम की ओर बहतीहैं, बाकि सब पूरब कीतरफ बहतीहै।
(2) यही वो नदियाँहैं जो खम्बात की खाड़ी मेंगिरतीहैं।
(3) और दोस्तों बादकी केवल दो नदियां,नर्मदा और ताप्ती हीवोनदियांहै जो डेल्टानहीबनातीहै, बाकिसब नदीडेल्टाबनातीहै।

दो बार नोबल पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति को याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)


ट्रिक---"मैडम और जॉन फ्रेंड ली है"
मैडम----मैडम क्यूरी
और-----(साइलेंट)
जॉन-----जॉन बारडिन
फ्रेंड------फ्रेडरिक सेंगर
ली-------लीनस पोलिंग
है--------(साइलेंट)




बाबर द्वारा जीते गये चार युद्ध क्रमानुसार को याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)


ट्रिक=Pan khao chilla Ke gawo

P=पानीपत (1526),
K=खानवा (1527)
C=चांदेरी/
चाण्डेरी (1528) G=घाघरा(1529)

   UNO के स्थायी सदस्य  को याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)

ट्रिक=FRECA
F=फ्रांस
R=रूस
E=इंग्लैण्ड
C=चीन
A=अमेरिका 

जल मेँ घुलने वाले विटामिन को याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)

ट्रिक=Bipin Chandra Pal(BCP)
 विटामिन B,C और P
 परमाणु मेँ उपस्थित राशियोँ के खोजकर्ता को याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स|(shortcut tricks)
ट्रिक=PEN=RTC
Proton=Rutherford,
Electron=Thomsan, 
Newtron=Chadwick



विश्व विरासत मे शामिल राजस्थान के 6 दुर्ग को याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)


 ट्रिक :- "चीकु गाजर आम"
1. चि - चित्तौड़
2. कु - कुंभलगढ राजसंमद
3. गा - गागरोन झालावाड़
4. ज - जैसलमेर सोनार
5. र - रणथम्भौर स॰माधोपुर
6. आम - आमेर जयपुर


छोटी आंत (Small Intestine) से निकलने वाले एन्जाइम  की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)

ट्रिक ---- "SMiLLE"
1. S--------Sucrase(सुक्रास)
2. M--------Maltase(माल्टेज़)
  
3. L--------Lactas
e(लैक्टेज)
4. L--------Lipase(लाइपेज़
5. E--------Erepsin.


 अकबर के शासन काल के नवरत्न  को याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)

 

ट्रिक : "BAT BAT (PE) MDH"
B = Birbal ( बीरबल )
A = Abul fajal ( अबुल फजल )
T = Tansen ( तानसेन )
B = Bhagvandas ( भगवानदास )
A = Abdul rahim khane khana ( अब्दुल रहीम खाने खाना )
T = Todarmal ( टोडरमल )
(PE) = silent word
M = Manshingh ( मानसिंह)
D = Mulla do pyaja ( मुल्ला दो प्याजा )
H = Hakim hukam ( हकीम हकाम)

संविधान मेँ इग्लैण्ड से लिए गये नियम को याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)

ट्रिक:- "इक विकास रा मंत्र"
इक - इकहरी नागरिता |
वि -विधि का शासन व विधि निर्माण |
का - कानून निर्माण की प्रकिया |
स - संसदीय शासन व्यवस्था |
रा - राष्टपति की संवैधानिक स्थिति |
मंत्र - मन्त्रीपरिषद् का लोकसभा के प्रति सामूहिक उतरदायित्व |


भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में कौन-कौन सी फलसें सर्वाधिक मात्रा में पाई जाती है को याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)
Trick:- अगम अली आगे जो चली
आ – अमरूद
ग – गन्ना
म – मकई 
अ – अरहर
ली – लीची



उत्तराखंड के प्रमुख दर्र को याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)

Trick---"उत्तराखंड में* नीति को* मना लि या*"
1. नीति----नीति दर्रा
2. मना-----माना दर्रा
3. लि-------लिपुले ख दर्रा

 


पश्चिमी घाट के दर्रे (Passes of western ghat) को याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)

  Trick"मैंने MTNl का TSM (GSM) MoBile Phone KPC (कबका) ले लिया."
1. Mumbai-----Thal ghat----Nasik
2. Trivendrum----- Sinkot---Madu re
3. Mumbai----Bhor ghat----Pune
4. Kochin------Pal ghat------ Coimbatore.
 


अरुणाचल प्रदेश के दर्रे को याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स |(shortcut tricks)

Trick ---"अरुण ने* बीज* बो दिया"
1. बो-------बोमडिल ा दर्रा
2. दि-------दिफू दर्रा
3. या-------यांग्य ाप दर्रा



जीवाणुओ द्वारा होने वाले रोग को याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स (shortcut tricks)
TRICK- "टिंकू सिडी में बनी है पटाका"
टि- टिटेनस (धनुस्तम्भ), टि.बी. (क्षय/तपेदिक)
कू-कुष्ट रोग (कोढ़)
सि-सिफिलिस (फिरंग रोग)
डी-डिप्थीरिया
में-मेनिन जाइटीस
ब-बोट्युलिस्म (भोजन विषाक्तता)
नी-निमोनिया
है-हैजा
प-प्लेग
टा-टायफाइड (मोतीझरा/मियादी बुखार)


 गुलाम वंशीय शासक : 1206- 1290 ई॰ को याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स (shortcut tricks)
Trick - करो ना आराम इतना रूई

की रजाई में,

बाहर का आलम नादे गया कब

क्यों सुनायी में ।
करो ना - कुतुबुद्दिन ऐवक (1206-

1210 ई॰ )

आराम - आरामशाह (1210- 1211ई॰ )

इतना - इल्तुतमिश (1211- 1236ई॰ )

रूई - रुकुनुद्दिन फिरोजशाह

(1236ई॰ )

रजाई - रज़िया सुल्ताना (1236-

1240ई॰ )

बाहर - बहरामशाह (1240- 1242ई॰ )

आलम - अलाउद्दीन मसूदशाह (1242-

1246ई॰ )

नादे - नासिरुद्दिन महमूद (1246-

1265ई॰ )

गया - ग्यासुद्दिन बलबन (1265-

1287ई॰ )

कब - कैकूबाद (1287- 1290ई॰ )

क्यों - क्यूमर्स (1290ई॰ )

महापुरुषो के समाधि स्थल को याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स (shortcut tricks) |
TRICK-इन्द्र की शक्ति, जग मे समता !

वीर है राजीव, लाल विजय !

बापू करे राज ,चाचा रहे शांत !

मेरी अभय, चौधरी किसान ॥

शक्ति स्थल- ईन्दरा गाँधी

समता स्थल-जग जीवन राम

वीर भूमि -राजीव गाँधी

विजय घाट- लाल बहादुर

राज घाट -महात्मा गाँधी

शांति वन -जवाहर लाल नेहरू

अभय घाट -मोरारजी देसाई

किसान घाट -चौधरी चरण सिंह
कौन कौन देश कि मुद्रा रुप्या है को याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स (shortcut tricks) |
TRICKS :- मामा श्री ने भाई से पाकिस्तान (मांगा)
मा :- मालदिप

मा :- माँरीसस

श्री :- श्री लंका

ने :- नेपाल

भा :- भारत

ई :- इण्डोनेशीया

से :- सेसेल्स

पाकिस्तान :- पाकिस्तान

विभिन्न राज्यो के मुख्य नृत्य को याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स (shortcut tricks) |  

TRICK 

करेले कि कथा = केरल = कथकली
  पंजे में भांग डालो = पंजाब = भांगड़ा
  राजा तुम घुमो = राजस्थान = घूमर
  असम कि बहु = असम = बिहू
  अरुण क मुखोटा = अरुणाचल = मुखोटा
  गुज़र गई गरीबी = गुजरात = गरबा
  झाड़ू में छाऊ = झारखण्ड = छऊ
  U K में गडा = उत्तराखंड = गढ़वाली
  अंधेरे मे कच्ची पूरी खाई खाई=आंधरा = कचिपूडि
  छतरी मे गाड़ी = छत्तीसगढ़ = गाडी
  हिम्मत कि धमाल = हिमाचल =धमाल
  गोवा कि मंडी = गोवा = मंडी
  बंगले कि काठी = पशिम बंगाल =काठी
  मेघ लाओ = मेघालय = लावणी
  नाग कि चोच = नागालैंड = चोंग
  उड़ी उड़ीं बबा = उड़ीसा = ओड़िसी
  कान( कर्ण) में करो यक्ष ज्ञान =कर्नाटक = यक्ष ज्ञान
  जम्मुरा = जम्मू कश्मीर = राउफ
  तुम मिले भरत = तमिलनाडु =भरतनाट्यम
   उत्तर की रास = उत्तर प्रदेश =रासलीला


नमक से शॉर्टकट ट्रिक्स(shortcut tricks)! जी हा !अब अब नमक याद रखिये और आसानी से याद किजियए यह शॉर्टकट ट्रिक्स शॉर्टकट ट्रिक्स (shortcut tricks) |


 1. गुजरात जिन चीजों के उत्पादन में प्रथम है को याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स (shortcut tricks) |
 Trick-" नमक "
न -नमक
म -मूंगफली
क -कपास


2- 71 वें संविधान संशोधन के द्वारा जो भाषाएँ जोड़ी गयी वो है " नमक "
न -- नेपाली
म -- मणिपुरी
क -- कोंकणी


3- असम के कुछ नृत्यों का नाम भी " नमक " है |
न - नटपूजा •
म - महारास
क - कलिगोपाल

4.भारत जिनमें प्रथम हैं 
को याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स (shortcut tricks)
Trick-" नामक "
ना -- नारियल , नींबू
म -- माइका /जिसे अभ्रक भी कहते हैं
क -- काजू , केला


अब शॉर्टकट ट्रिक्स (shortcut tricks) के लिए चलते है 
भारतीय संविधान मे किन देशो से क्या लीया गया है  को याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स (shortcut tricks) |  सबसे अच्छीशॉर्टकट ट्रिक्स (shortcut tricks) 
TRICK:-
एक बार कुछ देश के लोग बैठकर आपस मे बाते

कर रहे थे और भारत के "भीम राव अम्बेदकर "

चुप चाप सुन रहे थे। बाते कुछ इस प्रकार

हो रही थी



ब्रिटेन :- पुरे देश पे मेरा कब्जा था इस लिये

`संसद का निर्माण अकेले करेँगे

(संसदिये , बिधी निर्माण , एकल)



अमेरीका :- नही, मेरे पास संयुक्त राष्ट्र संघ

है। इसलीये लोगो को न्याय और

स्वतंत्रता दिलाना मेरा अधीकार है

(न्यायीक , स्वतंत्रता का अधीकार और मौलीक

अधीकार)



जर्मनी :- तुमलोग बहुत हमे विश्व युद्ध हराये

है इसलीये अब मै आपातकाल घोषित करुंगा

(आपातकाल)



फ्रांस :- मै तो पहले से हि गंतन्त्रता बाला देश

हु ये जानते हि हो सब

(गंतत्रतात्मक शासन)



कनाडा-: तुम लोग को जो करनी हो करो। मै ऐक

शक्तीशाली देश हु शक्ति के बटबाँरा कर

अपनी सुरक्षा कर लुंगा

(राज्यो मे शक्ती का विभाजन)



आयरलैँड :- अरे यार। तुम लोग कि निती निर्देस

हमे कुछ समझ नही आ रही

(निती निर्देशक तत्व)



ऑस्ट्रेलिया :- मै विश्व कप क्रिकेट मे हमेसा

सुची नं 1 पर रहता हु।

(समवर्ती सुची)



दक्षिण अफ्रिका :- पर मै ईतना अच्छा खेलने के

बात भी आजतक सेमी फायनल तक भी नही पहचे

सायद अपने खेल मे कुछ संसोधन करना पङेगा

(संवीधान संसोधन कि प्रक्रिया)



रुस : भारत मेरा दोस्त है और उसकि मदद

करना हमारा मुल कर्तव्य है

(मुल कर्तव्य)
Share:

Duniya ke vo mahan log jinhone manaw sabhyata ke bikas ko gati di

दुनिया के वो महान नास्तिक लोग जिन्होंने मानव सभ्यता के विकास को गति दी-(Geography)


1 - चार्वाक का कहना था -"इश्वर एक रुग्ण विचार प्रणाली है , इससे मानवता का कोई कल्याण होने वाला नहीं है "

2- गौतम बुद्ध (563ईसा पूर्व - 483 ईसा पूर्व  )– बुद्ध कहते है की भगवान नाम की कोई चीज नही है! भगवान कि लिये अपना समय नष्ट मत करो ।
केवल सत्य ही सब कुछ है l अपना दीपक खुद बनो ।

3- अजित केशकम्बल ( 523 ई . पू )अजित केश्कंबल बुद्ध के समय कालीन विख्यात तीर्थंकर थे , त्रिपितिका में अजित के विचार कई जगह आये हैं , उनका कहना था -" दान, यज्ञ , हवन नहीं .. लोक परलोक नहीं "

4 - सुकरात ( 466-366 ई पू )"इश्वर केवल शोषण का नाम है "

5 - इब्न रोश्द ( 1126-1198 )इन6का जन्म स्पेन के मुस्लिम परिवार में हुआ था , रोश्द के दादा जामा मस्जिद के इमाम थे , इन्हें कुरआन कंठस्थ थी । इन्होने अल्लाह के अस्तित्व को नकार दिया था और इस्लाम को राजनैतिक गिरोह कहाथा । जिस कारण मुस्लिम धर्मगुरु इनकी जान के पीछे पड़ गए थे ।रोश्द ने दर्शन के बुद्धि प्रधान हथियार से इस्लाम के मजहबी वादशास्त्रियों की खूब खबर ली ।

6 - कॉपरनिकस ( 1473-1543)इन्होने धर्म गुरुओं की पूल खोल थी इसमें धर्मगुरु ये कह कर को मुर्ख बना रहे थे की सूर्य प्रथ्वी के चक्कर लगता है । कॉपरनिकस ने अपने पप्रयोग से ये सिद्ध कर दिया की प्रथ्वी सहित सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य के चक्कर लगाते हैं, जिस कारण धर्म गुरु इतने नाराज हुए की कोपरनिकस के सभी सार्थक वैज्ञानिको को कठोर दंड देना प्रारंभ कर दिया.

7 - मार्टिन लूथर ( 1483-1546)इन्होने जर्मनी में अन्धविश्वास, पाखंड और धर्गुरुओं के अत्याचारों के खिलाफ आन्दोलन किया इन्होने कहा था " व्रत , तीर्थयात्रा , जप , दान अदि सब निर्थक है "

8- सर फ्रेंसिस बेकन ( 1561-1626)अंग्रेजी के सारगर्भित निबंधो के लिए प्रसिद्ध, तेइस साल की उम्र में ही पार्लियामेंट के सदस्य बने , बाद में लार्ड चांसलर भी बने । उनका कहना था"नास्तिकता व्यक्ति को विचार . दर्शन , स्वभाविक निष्ठां , नियम पालन की और ले जाती है , ये सभीचीजे सतही नैतिक गुणों की पथ दर्शिका हो सकती हैं ।

9- बेंजामिन फ्रेंकलिन (1706-1790)इनका कहना था " सांसारिक प्रपंचो में मनुष्य धर्म से नहीं बल्कि इनके न होने से सुरक्षित है "

10- चार्ल्स डार्विन (1809-1882)इन्होने ईश्वरवाद और धार्मिक गुटों पर सर्वधिक चोट पहुचाई , इनका कहना था " मैं किसी ईश्वरवाद में विश्वास नहीं रखता और न ही आगमी जीवन के बारे में "

11 - कार्ल मार्क्स ( 1818-1883)कार्ल मार्क्स का कहना था " इश्वर का जन्म एक गहरी साजिश से हुआ है " और " धर्म एक अफीम है " उनकी नजर में धर्म विज्ञानं विरोधी , प्रगति विरोधी , प्रतिगामी , अनुपयोगी और अनर्थकारी है , इसका त्याग ही जनहित में है ।

12- पेरियार (1879-1973)इनका जन्म तमिलनाडु में हुआ और इन्होने जातिवाद , ईश्वरवाद , पाखंड , अन्धविश्वास पर जम के प्रहार किया l

13- अल्बर्ट आइन्स्टीन ( 1879-1955)विश्वविख्यात वैज्ञानिक का कहना था " व्यक्ति का नैतिक आचरण मुख्य रूप से सहानभूति , शिक्षा और सामाजिक बंधन पर निर्भर होना चाहिए , इसके लिए धार्मिक आधार की कोई आवश्यकता नहीं है . मृत्यु के बाद दंड का भय और पुरस्कार की आशा से नियंत्रित करने पर मनुष्य की हालत दयनीय हो जाती है"

14 कामरेड - भगत सिंह (1907-1931)प्रमुख स्वतन्त्रता सैनानी भगत सिंह ने अपनी पुस्तक " मैं नास्तिक क्यों हूँ?" में कहा है " मनुष्य ने जब अपनी कमियों और कमजोरियों पर विचार करते हुए अपनी सीमाओं का अहसास किया तो मनुष्य को तमाम कठिनाईयों का साहस पूर्ण सामना करने और तमाम खतरों के साथ +वीरतापूर्ण जुझने की प्रेरणा देने वाली तथा सुख दिनों में उच्छखल न हो जाये इसके लिए रोकने और नियंत्रित करने के लिए इश्वर की कल्पना की गयी है "

15- कामरेड लेनिन– लेनिन के अनुसार " जो लोग जीवन भर मेहनत मशक्कत करते है और आभाव में जीते हैं उन्हें धर्म इहलौकिक जीवन में विनम्रता और धैर्य रखने की तथा परलोक में सुख की आशा से सांत्वना प्राप्त करने की शिक्षा देता है , परन्तु जो लोग दुसरो के श्रम पर जीवित रहते हैं उन्हें इहजीवनमें दयालुता की शिक्षा देता है , इस प्रकार उन्हें शोषक के रूप में अपने सम्पूर्ण अस्तित्व का औचित्य सिद्ध करने का एक सस्ता नुस्खा बता देता है"

16-रामस्वरूप वर्मा (संस्थापक- अर्जक संघ)-अर्जक समाज का शोषण करने के लिए ईश्वर, आत्मा, पुनर्जन्म, भाग्यवाद ,जाति-पाति छुआछूत आदि ब्राह्मणों ने बनाया है।

17- चौधरी महाराज सिंह भारती (प्रणेता-अर्जक संघ)-ब्राह्मणवाद शोषण का हथियार है।

18 -जगदेव प्रसाद (पूर्व मंत्री-बिहार सरकार)-ईश्वर, आत्मा आदि की कल्पना तमाम पिछङे, दलितों को बेवकूफ बनाकर ब्रहा्मणों ने अपना उल्लू सीधा करने के लिए बनाया है!
Share:

Bharat ke pramukh admi or unke kary

भारत के प्रमुख व्यक्ति एवं उनके कार्य-


1." ओउम जय जगदीश हरे "आरती के लेखक - श्रद्धाराम फिल्लौरी

2.वन महोत्सव के जनक - के.एम. मुंशी

3.सिनेमा के जनक - दादा साहब फाल्के

4.पंचायती राज के जनक - बलवन्त राय मेहता

5. परमाणु कार्यक्रम के जनक- होमी जहांगीर भाभा

6.भारतीय अर्थशास्त्र के जनक- एम.विश्वेश्वररैया

7.माऊट एवरेस्ट की खोज - जार्ज एवरेस्ट

8.हरित क्रांति के जनक- एम.एस.स्वामीनाथन

9.श्वेत क्रांति के जनक- वर्गीस कुरियन

10.नागरिक उड्डयन के जनक -जे.आर.डी.टाटा

11.जयपुर फुट के निर्माता - प्रमोद करण सेठी

12.आधुनिक पुलिस एक्ट के निर्माता -बर्टल फ्रेरे

13.सिविल सेवा के जनक - कार्नवालिस

14.भूदान आन्दोलन के जनक -विनोबा भावे

15.चिपको आन्दोलन के जनक -सुन्दरलाल बहुगुणा- चंडी प्रसाद भट्ट

16.नक्सलवाद के जनक -चारू मजूमदार

17.जनहित याचिका के जनक - पी.एन.भगवती

18.लोक अदालत के जनक - पी.एन.भगवती

19.लाइफ लाईन एक्सप्रेसके जनक - जान विल्शन

20.ब्लेक होल के खोज - जयंत नार्लीकर

21.मिसाइल कार्यक्रम के जनक - ए.पी.जे.अब्दुल कलाम

22.नर्मदा बचाओं आन्दोलन- मेघा पाटकर

23.पौधो में जीवन की खोज- जगदीश चन्दु बसु

24.हिन्दू विधि निर्माता - मनु

25.आधुनिक तिरंगा के निर्माता - पिगली वेंकैया

26.खुले जेल के संस्थापक - सम्पूर्णानंद

27.भारत जोडो आंदोलन - बाबा आम्टे

28.बंधुआ मजदूर उन्मूलन आंदोलन - स्वामी अग्निवेश

29.बालविवाह निषेध कानून का निर्माण -हरविलास शारदा

30.विधवा पुर्नविवाह आन्दोलन- ईश्वर चन्द्र विद्यासागर

31.जल संरक्षण आन्दोलन- राजेन्द्र सिंह

32.प्रोजेक्ट टाईगर- कैलाश सांख्ला

33.देशी रियासतों का एकीकरण- बल्लभभाई पटेल

34.ह्दय परिवर्तन- जयप्रकाश नारायण

35.उर्दू कविता के जनक- अमीर खुसरों

36.सितार के जनक- अमीर खुसरों

37.शून्यवाद- नागार्जुन

38.वेदों का पुनरुत्थान - दयानंद सरस्वती

39.वर्धा शिक्षा प्रणाली- डा. जाकिर हुसैन

40. स्त्री शिक्षा- केशव कर्वे

41.गुरूग्रंथ साहिब संकलन- गुरू अर्जुन देव

42.कांग्रेस समाजवादी दल -जयप्रकाश नारायण

43.निर्गुन ब्रह्म के संस्थापक- कबीर

44.रस चिकित्सा- नागार्जुन

45.सिख राज्य के संस्थापक- रणजीत सिंह

46.कम्प्यूटर क्रांति- सैम पित्रोदा

47.सनातन धर्म के संस्थापक- शंकराचार्य

48.आधुनिक बंगाल के निर्माता- सुरेन्द्र नाथ बनर्जी

49.मालगुजारी व्यवस्था- टोडरमल

50.द्विराष्ट्र सिद्धांत- सैय्यद अहमद खां

51.खालिस्तान आन्दोलन- डा. जगजीत सिंह चैहान

52.भारत छोड़ो आंदोलन - गांधी जी

53.अशोक के शिलालेखो को सर्वप्रथम पढ़ने वाला- जेम्सप्रिन्सेप

54.अशोक के शिलालेखों की खोज- पान्द्रेटीपेन्टोलर

55.अशोक को बौद्ध धर्म में दीक्षित किया- उपगुप्त

56. गुप्त वंश की स्थापना - श्रीगुप्त

57. एरण की खोज - के .डी. बाजपेई

58. भीमबैठका की खोज - श्रीधर वाकणकर

59. सांची स्तपों का निर्माण - अशोक

60. सांची स्तूपों की खोज - जनरल टेलर

61. खजुराहों मंदिरों का निर्माण -नरसिंह वर्मन (चंदेलराजा)

62. खजुराहों मंदिरों की खोज - अल्फ्रेड लायल

63. कुषाण वंश का संस्थापक - कुजुल कदफिस

64. आयुर्वेद के जनक - धन्वंतरि

65. शल्य चिकित्सा - सुश्रुप्त

66. सूर्य सिद्धांत - आर्यभट्ट

67. राजपूतों की उत्पत्ति का अग्निकुंड सिद्धांत - चंदबरदाई

68. सिन्धु सभ्यता की खोज- दयाराम साहनी एवं राखलदास बनर्जी

69. पुरातत्व विभाग का संस्थापक - अलेक्जेन्डर कर्निघम

70. वेदों का अध्ययन - मैक्समूलर (जर्मनी)

71.पाटलीपुत्र का सस्थापक - उदयन

72. विक्रम संवत् - राजा विक्रमादित्य

73. शक संवत् - कनिष्क

74. मौर्य वंश का संस्थापक - चन्द्रगुप्त मौर्य

75. भक्ति आन्दोलन - चैतन्य महाप्रभु

76. हिन्दू धर्म का पुनरूत्थान - शंकराचार्य

77. मुगल वंश का संस्थापक - बाबर

78. ग्रांड ट्रंक रोड का निर्माता - शेरशाह सूरी

79. रूपये का प्रचलन - शेरशाह सूरी

80. कुतुबमीनार का निर्माण - कुतुबुद्दीन ऐवक एवं इल्तुतमिश

81. बाजार नीति - अलाउद्दीन खिल्जी

82. लौह एवं रक्त नीति सजदा प्रथा, एवं नौरोज त्यौहार -बलवन

83. सोमनाथ मंदिर का विघ्वंश - मोहम्मद गजनवी

84. सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण - सरदार पटैल

85. बाबरी मस्जिद का निर्माण - मीरबाकी

86. ताजमहल का वास्तुकार - उस्ताद ईसा

87. दीन-ए-इलाही धर्म, सुलह कुल की नीति,इबादत खाने की स्थापना, फतेहपुर सीकरी का निर्माण, मजहर की घोषणा- अकबर

88.राजधानी परिवर्तन, सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन -मोहम्मद तुगलक

89. आगरा का संस्थापक - सिकन्दर लोदी

90. जयपुर का संस्थापक - सवाई राजा जयसिंह

91. जंतर-मंतर के संस्थापक - सवाई राजा जयसिंह

92. चारों मठों के संस्थापक - शंकराचार्य

93. माउंट अबू मंदिरों के निर्माता - विमलशाह

94. दिल्ली के वास्तुकार - एडविन लुटयंस

95. राष्ट्रपति भवन के वास्तुकार - एडविन लुटयंस

96. संसद के वास्तुकार - एडविन लुटयंस एवं हावर्ड वेकर

97.कोलकाता का संस्थापक - जाब चारनाक

98. मुम्बई का संस्थापक - आनोल्ड आग्जियर

99. भुवनेश्वर का वास्तुकार - कोनिस बर्गर

100 .चंडीगढ का वास्तुकार - ली कार्बुरियर

101.भारत भवन भोपाल का वास्तुकार - चार्ल्स कोरिया

102.इंदौर की स्थापना - रानी अहिल्या बाई

103.गुलाब के इत्र का अविष्कार - नूरजहा

104.सांख्य दर्शन - कपिल मुनि

105.योग दर्शन - पतंजलि

106.न्याय दर्शन - गौतम

107.मीमांशा दर्शन - जैमिनी

108.उत्तर मीमांशा दर्शन - बादरायण

109. सुखवाद - चार्वाक

110.बौद्ध धर्म - महात्मा बुद्ध

111.जैन धर्म - महावीर स्वामी

112. सिक्ख धर्म - गुरूनानक

113.ब्रह्म समाज - राजाराम मोहन राय

114.आर्य समाज - दयानंद सरस्वती

115. प्रार्थना समाज - आत्माराम पाण्डुरंग

116. वेद समाज - श्रीधर नायडू

117. थियोसोफीकल सोसाइटी - मेंडम ब्लेवत्सकी एवं हेनरी अल्काट

118. सत्यशोधक समाज - ज्योतिबा फुले

119. कूका विद्रोह - रामसिंह

120. अड़यार आश्रम - एनीबीसेंट

121. अरूविले आश्रम - अरविन्द घोष

122. रामकृष्ण मिशन - विवेकानंद

123. वेलुर मठ - स्वामी विवेकानंद

124. शिकागों में भाषण - विवेकानंद (1893)

125. न्यूयार्क में वेदांत सोसाइटी - विवेकानंद

126. गणेश एवं शिवाजी उत्सव - बाल गंगाधर तिलक

127. एशियाटिक सोसाइटी आफ बंगाल- विलियम जोन्स

128. साइंटिफिक सोसाइटी - अब्दुल लतीक

129. मोहम्मडन एंग्लो ओरियंटल कालेज-सर सैय्यद अहमद खांन

130. कांग्रेस की स्थापना - ए0ओ0 ह्यूम

131. इंडियन एसोसिएशन - सुरेन्द्रनाथ बनर्जी

132. तत्व बोधिनी सभा -देवेन्द्र नाथ टैगोर

133. ब्रिटिश सार्वजनिक सभा - दादाभाई नौरोजी

134. रहनुमाई मजदायसान सभा -दादाभाई नौरोजी

135. संथाल विद्रोह - सिद्ध एवं कान्हू

136. मुंडा विद्रोह - बिरसा मुंडा

137. रेल्वे, डाकतार विभाग, पी0डब्ल्यू0डी0 की स्थापना एवं हड़प नीति - लार्ड डलहौजी

138. खुला विश्वविद्यालय - लार्ड पैरी

139. महिला चिकित्सालय - लेडी डफरिन (1885)

140. पुलिस व्यवस्था -लार्ड कार्नवालिस (1793)

141. स्थायी बंदोबस्त -लार्ड कार्नवालिस

142. अंग्रेजी शिक्षा - लार्ड मैकाले

143. सहायक संधि -लार्ड वेलेजली

144. रैय्यतवाडी व्यवस्था - थामस मुनरो

145. सती प्रथा निषेध कानून कन्या वध, नरवलि, पिंडारी ठगों का अंत - लार्ड विलियम बैंटिंग

146. दिल्ली दरबार, वर्नाकुलर प्रेस एक्ट,आर्म्स एक्ट, द्वितीय अफगान युद्ध- लार्ड लिटन

147. इल्बर्ट बिल विवाद, लोकतांत्रिक विकेन्द्रीयकरण, प्रथम फैक्ट्री कानून, प्रथम नियमित जनगणना, बालश्रम उन्मूलन - लार्ड रिपन

148.अकर्मण्यता की नीति -जान लारेंस

149.सर्वेन्टस आफ इंडिया सोसाइटी - गोपालकृष्ण गोखलने

150. मुस्लिम लीग - सलीमुल्ला एवं आगा खा

151. बनारस हिन्दू कालेज - एनीबीसेंट

152.बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय - मदनमोहन मालवीय (1916 )

153.साम्प्रदायिक निर्वाचन पद्धति- मार्ले एवं मिन्टो

154.गदर पार्टी की स्थापना - लाला हरदयाल

155.राष्ट्रगीत की रचना- बंकिम चंद्र चटर्जी

156.राष्ट्रगान - रवीन्द्रनाथ टैगोर

157.शान्ति निकेतन - रवीन्द्रनाथ टैगोर

158.हिन्दू महासभा - मदनमोहन मालवीय

159.साबरमती आश्रम - गांधी जी

160.होमरूल लीग - तिलकजी (अप्रैल 1916)

161. आल इंडिया होमरूल लीग - एनीबीसेंट

162. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ -डा0 हेडगेवार

163. बहिष्कृत हितकारिणी सभा - डा0 अम्बेडकर

164. बारदोली सत्याग्रह - सरदार पटैल

165. खिलाफत आंदोलन- मुहम्मद एवं शौकत अली

166. स्वराज पार्टी चितरंजन दास एवं मोतीलाल नेहरू

167. लालकुर्ती दल - खान अब्दुल गफ्फार खान

168. हिन्दुस्तान लीग - भगतसिंह

169. हरिजन सेवक संघ - महात्मा गांधी

170. फारवर्ड ब्लाक - सुभाष चंद्र बोस

171. आजाद हिन्द फौज - कैप्टन मोहन सिंह

172. गांधी जी को महात्मा कहा- रविन्द्रनाथ टैगोर

173.गांधी जी को बापू कहां - नेहरू जी

174.गांधी जी को राष्ट्र पिता - सुभाष चंद्र बोस

175.मैथलीशरण गुप्त को राष्ट्रकवि -महात्मा गांधी

176.जिन्ना को कायदे आजम - महात्मा गांधी

177.सुभाष चंद्र बोस को नेताजी - हिटलर

178.नेहरू जी को चाचा - गांधी जी

179.पाकिस्तान नामक शब्द के जनक- रहमत अली चैधरी

180.आल इंडिया डिप्रेस्ड क्लास एसोसिएशन - डा0 अम्बेडकर

181.साम्प्रदायिक प्रचार - रेमजे मैकडोनाल्ड

182. नेहरू रिपोर्ट - मोतीलाल नेहरू

183.जलियांवाला बाग हत्याकांड - जनरल डायर

184.संविधान सभा का विचार- एम.एन. राय

185. जनसंघ की स्थापना - श्यामाप्रसाद मुखर्जी

186. सर्वोदय योजना - जयप्रकाश नारायण

187. संविधान सभा के वैधानिक सलाहकार - वी.एन.राव

188.नागरिक उड्डयन - जे.आर.डी. टाटा

189.जलविद्युत एवं इस्पात उद्योग के जनक -जे.आर.डी. टाटा

190.भारतीय झंडा - मेडम भीकाजी कामा (1907) (स्टटगार्ड जर्मनी)

191.जनजातियों को नेशनल पार्क की अवधारणा -बेरियर एल्विन

192. गुरूमुखी लिपि, लंगर प्रथा -गुरू अंगद

193.गुरू गंथ साहेब का संकलन - अर्जुनदेव

194.अमृतसर के संस्थापक - गुरू रामदास

195.स्वर्ण मंदिर का निर्माण - अर्जुन देव

196.खालसा पंथ - गुरू गोविन्द सिंह

197.न्याय की जंजीर - जहांगीर

198. परिवार न्यायालय - पी.एन. भगवती

199. भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के संस्थापक - लार्ड क्लाइब

200. आदिवासियों के मसीहा - ठक्कर बापा

201. गौ रक्षा संघ - महात्मा गांधी

202. एशियाई खेलो के जनक - गुरुदत्त सोधी

203. आगरे का लाल किला - अकबर

204. दिल्ली का लाल किला - शाहजहा

205. कांग्रेस का नामकरण - दादा भाई नौरोजी

206. अभिनव भारत - वीर सावरकर

207. भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी - एम.एन. राय

208.बचपन बचाओ- कैलाश सत्यार्थी

209. परिवार नियोजन - एम. एस. सेंगर
Share:

name of Indian president and time periods

भारत के राष्ट्रपति (President of India)

नाम कार्यकाल
1. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 1990-1962
2. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन 1962-1967
3. डॉ. जाकिर हुसैन 1968-1969 (निधन)
4. न्यायमूर्ति मुहम्मद हिदायतुल्ला 1969 (कार्यवाहक)
5. वरागीरि वेंकट गिरि 1969-1974
6. फखरुद्दीन अली अहमद 1974-1977 (निधन)
7. बी. डी. जत्ती 1977 (कार्यवाहक)
8. नीलम संजीव रेड्डी 1977-1982
9. ज्ञानी जैल सिंह 1982-1987
10. आर. वेंकटरमण 1987-1992
11. डॉ. शंकर दयाल शर्मा 1992-1997
12. के. आर. नारायणन 1997-2002
13. डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम 2002-2007
14. श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल 2007-2012
15. प्रणव मुखर्जी 2012-अबतक
Share:

jharkhand general knowledge in hindi

झारखण्ड सामान्य ज्ञान
( JPSC,JSSC विभिन्न परीक्षाओं हेतु महत्वपूर्ण )

झारखण्ड राज्य एक परिचय :-

01. शासकीय नाम - झारखण्ड
02. स्थापना- 15 नवम्बर, 2000
03. भारतीय संघ में राज्य का स्थान- 28वां
04. राजधानी - रांची
05. उपराजधानी- दुमका
06. उच्च न्यायालय - रांची
07. राजकीय भाषा - हिन्दी
08. द्वितीय राजकीय भाषा  - उर्दू
09. अन्य भाषायें - संथाली, बांग्ला, मुंडारी, हो, कुडुख, खोरठा, पंचपरगनिय, नागपुरिया
10. राजकीय पशु - हाथी ( वैज्ञानिक नाम : Elephas maximums)
11. राजकीय पक्षी - कोयल ( वैज्ञानिक नाम : Cuculus canorus)
12. राजकीय वृक्ष - साल ( वैज्ञानिक नाम : Shroea robustra)
13. राजकीय पुष्प - पलाश (वैज्ञानिक नाम : Butea frondosa)
14. प्रतीक चिन्ह - चार "जे" अक्षरों के बींच अशोक चक्र (डिजाइनर - अमिताभ पांडे)

भौगोलिक परिचय:-

15. नामकरण - जंगल-झाड़ की बहुलता के कारन इसका नाम झारखण्ड पड़ा
16. भौगोलिक स्थिति - भारत के उतर-पूर्वी भाग में
17. अक्षांशीय विस्तार - 21°58'10" से 25°18' उत्तरी अक्षांश
18. देशान्तरीय विस्तार - 83°19'50" से 87°57' पूर्वी देशान्तर
19. चौड़ाई (पूर्व से पश्चिम) - 463 किमी.
20. लम्बाई (उत्तर से दक्षिण) - 380 किमी.
21. भौगोलिक सीमायें - उत्तर में बिहार, दक्षिण में उडिशा, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में छतीसगढ़ एंव उत्तरप्रदेश
22. राज्य की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्य - बिहार , उडिशा, पश्चिम बंगाल, छतीसगढ़, उत्तरप्रदेश
23. राज्य का आकर - चतुर्भुजाकार
24. क्षेत्रफल - 79,714 वर्ग किमी.
25. ग्रामीन क्षेत्रफल - 77,922 वर्ग किमी.
26. शहरी क्षेत्रफल - 1,792 वर्ग किमी.
27. भारत के कुल क्षेत्रफल का हिस्सा- 2.42%
28. क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखण्ड का देश में स्थान - 16वां (तेलंगाना राज्य के गठन के उपरांत)
29. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा प्रमंडल - उत्तरी छोटानागपुर
30. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा प्रमंडल - पलामू
31. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला - पश्चिमी सिंहभूम
32. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला - रामगढ़
33. मुख्य फसल - धान
34. जलवायु - मॉनसूनी
35. औसत वार्षिक वर्षा - 140 सेमी.
36. अधिकतम तापमान - 44°C
37. न्यूनतम तापमान - 10°C
38. कुल कृषि योग्य भूमि - 38 लाख हेक्टेयर
39. शुद्ध बोया गया क्षेत्र - 18.07 लाख हेक्टेयर
40. कुल वन भूमि - 23,473 वर्ग किमी. (29.45%)
41. कुल सिंचित क्षेत्र - 1.95 लाख हेक्टेयर


प्रशासनिक परिचय:-

42. प्रमंडलों की कुल संख्या - 05
43. नवनिर्मित प्रमंडल - 01 (कोल्हान)
54. प्रमंडलो के नाम - उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर, संथाल परगना, पलामू, कोल्हान
55. राज्य निर्माण के समय जिलो की संख्या - 18 ( रांची, गुमला, सिमडेगा, हजारीबाग, कोडरमा, चतर, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, साहेबगंज, पाकुड़, पलामू, गढ़वा, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, पश्चीमी सिंहभूम, गोड्डा)
56. राज्य निर्माण के बाद  बने नये जिलों की संख्या - 06 (लातेहार (4 अप्रैल,2001), जामताड़ा (26 अप्रैल,2001), सिमडेगा (30 अप्रैल, 2001), सरायकेला-खरसावाँ (2001), खूंटी एंव रामगढ़ (12 सितम्बर, 2007))
57. वर्तमान में जिलो की संख्या - 24
60. अनुमंडलो की संख्या - 43
61. प्रखंडो की संख्या - 260
62. नगर निगमों की संख्या - 05 (रांची, धनबाद, देवघर, चास एंव आदित्यपुर)
63. जिला परिषदों की संख्या - 24
64. जिला परिषद् के सदस्यों की संख्या - 445
65. पंचायतों की संख्या - 4,423
66. अधिसूचित प्रखंडों की संख्या - 132
67. अधिसूचित पंचायतो की संख्या - 2,071
68. पुलिश थानों की संख्या - 427
69. कुल ग्रामों की संख्या - 32,615
70. सड़क संपर्क वाले ग्रामों की संख्या - 11,666
71. स्वास्थ्य केन्द्रों की संख्या - 586

राजनैतिक परिचय:-

72. विधानसभा हेतु कुल सदस्यों की संख्या - 82 ( निर्वाचित-81, मनोनीत-1)
73. विधानसभा में आरक्षित स्थानों की संख्या - "अनुसूचित जनजाति(ST)-28", "अनुसूचित जाति(SC)-09","अनारक्षित(UR)-44".
74. लोक सभा हेतु सद्स्यों की संख्या - 14 (आरक्षित- "ST-05","SC-01","UR-08")
75. राज्य सभा हेतु सदस्यों की संख्या - 06
76. सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र - पश्चिम सिंहभूम
77. सबसे छोटा संसदीय क्षेत्र - चतरा
78. मान्य अनुसूचित जनजातियों की संख्या - 32
79. आदिम जनजातियों की संख्या - 08

follow this site for more updates -> www.studymate.website

Share:

Current Affairs January 2017


Current Affairs January 2017
GENERAL KNOWLADGE

  •  मिस यूनिवर्स 2017 का खिताब किसने जीता? – इरिस मिटेनेयरे, फ्रांस
  •  'विग बॉस 10' के विजेता कौन चुने गए हैं? – मनवरी गुर्जर
  •  भारतीय अंतरिक्ष वेधशाला उपग्रह, एस्ट्रोसेट ने किस तारे की दुर्लभ गतिविधि को कैद किया है? – वैंपायर
  •  वैंपायर तारा किन तारों को कहते हैं? – जो अन्य तारों को शिकार बनाते हैं
  •  हाल ही में 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब किसने जीता? – रोजर फेडरर
  •  भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के किस प्रशिक्षक का हाल ही में निधन हुआ– राजेश सावंत
  •  सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में महिला व पुरुष सिंगल्स में किसने खिताब जीता? – पीवी सिंधु व समीर वर्मा
  • सात मुस्लिम देशों के बाद अब अमेरिका किस देश के नागरिकों को अमेरिका आने पर पाबंदी लगा सकता है? – पाकिस्तान
  • हाल हीम में किस अशोक चक्र विजेता पर बनी फिल्म इंटरनेट पर खूद देखी जा रही है? – हंगपन दादा
  • किस राज्य में 3.5 लाख से भी अधिक लोगो ने राष्ट्रगान गाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया? – गुजरात
  •  68वें रिपब्लिक डे के अवसर पर भारत की ओर से किस व्यक्ति को मुख्य अतिथि बनाया गया है? – शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नाह्यां
  • अमेरिका के नव नियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टीम में भारतीय मूल के किस व्यक्ति को संघीय संचार आयोग (एफसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया? – अजित वर्धराज पई13. भारत के किस स्टेडियम में पहली बार युद्ध के शहीदों के नाम दो स्टैंड बनाये जायेंगे? – ईडन गार्डन, कोलकाता
  •  किसानों को ऋण देने हेतु क्वालिटी लिमिटेड ने किस बैंक के साथ समझौता किया? – बैंक ऑफ बड़ौदा
  • राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शहीद हवलदार हंगपन दादा को मरणोपरांत किस पुरस्कार से सम्मानित किया? – अशोक चक्र
  • किस राज्य सरकार ने जल्लीकट्टू के सुरक्षित संचालन के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए? – तमिलनाडु सरकार
  • नेपाल ने किस देश से सब्जियों के आयात में कटौती करने के लिए 10 वर्षीय योजना की शुरूआत की? – भारत
  •  किस भारतीय महिला को न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट द्वारा सम्मानित किया गया? – नीता अंबानी
  •  मेघालय के राज्यपाल वी षण्मुगनाथन ने इस्तीफा दे दिया, उन पर क्या आरोप हैं? – यौन उत्पीड़न
  • किसने सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) के निदेशक के रूप में शपथ ली? – माइक पोंपियो 
  •  वह शहर जहां अखिल भारतीय फार्मा एवं इंडिया मेडिकल डिवाइस-2017 कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी: बेंगलुरु
  •  इन्होने हाल ही में मिस यूनिवर्स का ब्यूटी ख़िताब जीता: इरिस मिटेनाएरे
  •  वह खिलाड़ी जिन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन का पुरुष एकल ख़िताब जीता: रोजर फेडरर
  •  इन्होने हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन का महिला एकल ख़िताब हासिल किया: सेरेना विलियम्स
  •  इतने देशों के नागरिकों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा मेरिका में प्रव्व्श पर पाबंदी की घोषणा की गयी: सात
  •  भारतीय मूल के जितने व्यक्तियों को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त हुआ: 3
  •  कर्नाटक के डीजी और आईजीपी के रूप में जिसे नियुक्त किया गया: रूप कुमार दत्ता
  •  छत्तीसगढ़ के जितने जिलों में कृषि विज्ञान केंद्र खोलने की घोषणा की गई: 2
  •  विश्व के आठ शक्तिशाली देशों की लिस्ट में भारत जितने नंबर पर है: छठे
  •  नेशन कप में जितने पदकों के साथ भारत तीसरे स्थान पर है: छह
  •  65वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में फ्रांस की आइरिस मितेने को विजेता घोषित किया गया, इस शो के जज का नाम: सुष्मिता सेन
  • 1985 बैच के जिस पुलिस अधिकारी को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर नियुक्त किया गया: अमूल्य पटनायक
  • भारतीय टेलिकॉम बाजार की जिस नेटवर्क कम्पनी ने आदित्य विक्रम बिड़ला समूह की कंपनी आयडिया सेलुलर के साथ विलय की घोषणा की: वोडाफ़ोन इंडिया
  •  रिलायंस डिफेंस एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड और रक्षा मंत्रालय के मध्य जितने करोड़ रुपए का समझौता हुआ: 916 करोड़ रुपए
  •  सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सीएजी विनोद राय की अगुवाई में बीसीसीआई के जितने प्रशासक नियुक्त किए: 4
Share: